Show your support

Saturday, February 3, 2018

समस्याएं सुलझाने आएगा प्रशासन

रोहडू – रोहडू उपमंडल के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जनता को उनके नजदीकी केंद्रो में राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं मुहैया करवाने को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष शिविरों का अलग-अलग तिथियों में आयोजन किया जा रहा है। इसकी सूचना एसडीएम रोहडू बाबू राम शर्मा ने जारी प्रेस बयान में दी। इन सुविधाओं के तहत आठ फरवरी को धमवाड़ी के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परिसर व 23 फरवरी को पंचायत भवन समरकोट में तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन शिविरों में लोगों की शिकायतों के निपटारे व विभिन्न प्रकार की सेवाएं जैसे प्रमाण पत्र जारी करना, बयान हलफिया व इंतकाल को तसदीक करने के साथ विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इन शिविरों में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जनता की शिकायतों व लंबित कार्यों का निपटारा मौके पर हो सके। रोहडू व चिड़गांव विकास खंड अधिकारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियों व जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत समिति के अध्यक्षों, ग्राम पंचायत के प्रधानों व उपप्रधानों को इन शिविरों में मौजूद रहने के निर्देश दें। इन शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों व अन्य सुगम साधनों के माध्यम से दी जाएगी। तहसीलदार चिड़गांव रोहडू से भी आग्रह किया गया है कि वे भी उक्त तिथियों को अपने स्टाफ सहित आवश्यक सामग्री सहित पहुंचे। शिविरों में एक कम्प्यूटर, अष्टाम विक्रेता व वसीकानवीस को उपस्थित रहने के आदेश जारी किए गए हैं। एसडीएम रोहडू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए  हैं कि शिविरों के दौरान सभी कर्मचारियों के लिए भोजन व खान-पान की उचित व्यवस्था की जाए ताकि कोई परेशानी न हो।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment