ननखड़ी – ननखड़ी की ग्राम पंचायत मझोली टिप्पर के बेलू पुल के जंगल में शुक्रवार को एक नेपाली मूल के युवक ने फंदा लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। इस नेपाली युवक के बारे में पुलिस को तफसील से पता नहीं चल पाया है। अज्ञात शव चील के पेड़ पर लटका पाया गया। ग्रामीणों ने जब शव को जंगल में पेड़ पर लटका हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना ननखड़ी को दी। यहां आने जाने वालों की नजर इसपर पड़ी जिससे यहां लोगों में भय का माहौल था। थाना प्रभारी ननखड़ी एसएचओ चिंत राम शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिन्होंने खासी मशक्कत के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया और सुबूत ढूंढ़ने में जुटी रही। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी लाया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अज्ञात नेपाली की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। एसएचओ पुलिस थाना ननखड़ी चिंतराम शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि अज्ञात शव मिला है। ये नेपाली मूल का व्यक्ति है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में नेपाली लोग रहते हैं जिनसे इस शव की शिनाख्त करवाई जा रही है।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment