Show your support

Saturday, February 3, 2018

सीडार वुड मामले के आरोपी को मिली जमानत

नेरवा, चौपाल   – सरांह फोरेस्ट रेंज के तहत क्यारी बीट सीडार वुड मामले के आरोपी रामा नंद को जमानत मिल गई है। गौरतलब है कि 23 जनवरी की रात वन विभाग की छापेमारी के तहत रामा नंद के गोदाम से 200 लीटर अवैध सीडार वुड आयल यानी देवदार का तेल बरामद किया गया था। आरोपी रामा नंद के खिलाफ  वन परिक्षेत्र सरांह के वन खंड अधिकारी की शिकायत पर चौपाल थाना में आई पी सी की धारा 379 व वन अधिनियम की धारा 32 व 35 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को 30 जनवरी को हिरासत में लेकर 31 जनवरी को अदालत में पेश किया था, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था । रामा नंद ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दे रही थी। दो दिन के रिमांड के बाद चौपाल पुलिस ने रामा नंद को शुक्रवार को एक बार पुनः अदालत में पेश किया व उसका रिमांड बढ़ाने की मांग की। परंतु अदालत ने पुलिस की मांग को ठुकराते हुए रामा नंद को जमानत दे दी। बताते चलें कि फारेस्ट गार्ड रवि शर्मा का एक वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने सरांह रेंज में व्यापक छापेमारी कर करीब 18 हजार सीडार वुड आयल बरामद कर तीन अन्य लोगों के खिलाफ चौपाल थाना में मामला दर्ज किया था। इस मामले में नामजद तीन लोगों मस्त राम, रमेश व राकेश ने उच्च न्यायलय से पहले ही अग्रिम जमानत ले ली है। उन्हें यह अग्रिम जमानत 27 जनवरी तक मिली है ।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment