Show your support

Saturday, February 3, 2018

स्विच ऑन कर न बदलें फ्यूज बल्ब

शिमला – हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने विद्युत मंडल बैजनाथ के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संसाल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।  विद्युत वृत्त कांगड़ा के तहत आजकल जागरूकता बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बोर्ड के उपनिदेशक (लोक संपर्क) अनुराग पराशर ने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे सुबह और शाम को जरूरत पड़ने पर ही बिजली का इस्तेमाल करें। सुबह और शाम लोढ़ ज्यादा बढ़ जाने से बिजली की आपूर्ति में बाधा आ सकती है। उन्होंने इस अवसर पर विद्युत अपघात से बचने की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब स्विच ऑन हो तो बिजली के फ्यूज बल्ब को हरगिज न बदलें तथा गीले व जख्मी हाथों से बिजली के उपकरण कभी न छुएं। उन्होंने कहा कि करंट के संपर्क में आए व्यक्ति को नंगे हाथों से न छुएं।  खंबों और टावर पर न चढ़ें और न ही उनका सहारा लें। खंबों की स्टे वायर को भी न छुएं। उन्होंने कहा कि विद्युत प्रवाह वाली लाइन के आसपास बिना विद्युत विभाग की इजाजत के पेड़ों की टहनियों व वृक्षों को न काटें और न ही इनके नीचे किसी भई तरह के पौधे रोपें। इस्तेमाल के उपरांत किसी भी उपकरण को बिजली से जुड़ा न रहने दें। बच्चों को विद्युत उपकरणों से छेड़खानी न करने दें। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को हर प्रकार की सूचना पहुंचाने का कार्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा सेवा प्रदान करने के लिए अधिकतम समय सीमा, अनुपालन मापदंडों और अरोप्य क्षतिपूर्ति की सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी दी गई है। इस अवसर पर विद्युत मंडल बैजनाथ के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता ईं. रमन चौधरी ने कहा कि विद्युत मंडल बैजनाथ के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सुनिश्चित विद्युत आपूर्ति की जा रही है और किसी भी समस्या के दृष्टिगत विद्युत उपभोक्ता कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस असवर पर कनिष्ठ अभियंता बैजनाथ ईं. तुलसी राम कालिया ने करंट से बचने की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य रणदीप सूद ने स्कूल में इस तरह की जागरूकता बैठक के आयोजन के लिए बिजली बोर्ड का धन्यवाद किया। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल बैजनाथ ईं. कल्याण चंद डोगरा और कनिष्ठ अभियंता विद्युत सेक्शन सेल (संसाल) सहित स्कूल के सभी अध्यापक कार्यक्रम में उपस्थित थे।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment