Show your support

Saturday, February 3, 2018

मैड ब्वायज रामपुर ने जीता क्रिकेट कप

रामपुर, नारकंडा – सत्या मेमोरियल क्रिकेट कप  2018 का आयोजन नवयुवक मंडल पराशन द्वारा 15 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित किया गया। इसमें 42 टीमों ने भाग लिया। ेफाइनल मुकाबला रोडिज इलेवन दलाश व मैड ब्वायज रामपुर के बीच खेला गया। दलाश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मैड ब्वायज रामपुर ने रोडिज इलेवन दलाश को 78 रनों का लक्ष्य रखा। वहीं, दलाश टीम 63 रनों पर ही सिमट गई। मैड ब्वायज रामपुर ने 15 रनों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम टीम को 55000 व ट्राफी व उपविजेता टीम को 22000 व ट्रॉफी दी गई। मुख्यातिथि अतुल शर्मा ने क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पूर्व की सरकार द्वारा युवाओं के लिए कुमारसैन वीरगढ़ व कुफटू में मैदान बनाए गए। साथ में स्कूलों में मैदान को लेकर कार्य किए गए। ताकि युवाओं को खेलों के लिए बेहतर स्थान मिल सके। वर्तमान सरकार से आग्रह किया कि लंबित पड़े कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि समय रहते जनता को लाभ मिल सके। खेल कमेटी के प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि 15 दिन चली प्रतियोगिता में 42 टीमों ने भाग लिया।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment