Show your support

Saturday, February 3, 2018

ट्रामा सेंटर के कार्य पूरा करने में जुटा आईजीएमसी

शिमला  – आईजीएमसी के न्यू ब्लॉक में बनने वाले ट्रामा सेंटर का कार्य अब तेजी पकड़ने लगा है। शिमला के विधायक व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के निदेशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने न्यू ब्लॉक को तैयार करने का कार्य और ट्रामा सेंटर के आवश्यक कार्यों को करने के लिए रोडमेप बना दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के साथ आईजीएमसी के प्रिंसीपल व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश दिए गए कि वे जल्द ट्रामा सेंटर के कार्य को पूरा करें व अगर इसमें और बजट की जरूरत है तो विभाग को बताए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आईजीएमसी में ही पहला ट्रामा सेंटर बनने जा रहा है। इस ट्रामा सेंटर के बनने से मरीजों को एक दम ट्रीटमेंट मिलेगा। वही दुर्घटना संबंधित मामलों में मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक्सीडेंटल केस में जैसे ही मरीज पहुंचेगा उसका इलाज एकदम शुरू हो जाएगा। आईजीएमसी के प्रिंसीपल डा. अशोक शर्मा का कहना है कि अस्पताल में बनने वाले ट्रामा सेंटर की सुविधा मरीजों को जल्द ही मिल सके, इसके लिए इस कार्य को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा व लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के कामों पर भी पूरी नजर रखी जाएगी।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment