Show your support

Sunday, February 4, 2018

प्रदेश में तेजी से विकास करेगी भाजपा

 शिमला— भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को मंडलाध्यक्ष प्रदीप कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई व भाजपा को बहुमत देने के लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक माह में कई जनहित के फैसले लेकर साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी ने जो अपने दृष्टि पत्र में वादे किए हैं उनको पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने आते ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बिना मांगे तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी कर दी है व आठ प्रतिशत आईआर देने का निर्णय लिया है। शिमला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने से प्रदेश के विकास में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों व योजनाओं को बूथ स्तर पर लोगों को बताया जाएगा जिसके लिए आगामी कार्यक्रम भी तय कर दिए गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा का तहेदिल से धन्यवाद किया है कि उन्होंने शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज को प्रदेश मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री का कार्यभार सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सुरेश भारद्वाज जी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश में नए आयाम स्थापित करेगा। बैठक में महामंत्री संजीव सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सूद, सचिव त्रिलोक शर्मा, हितेश शर्मा, गोपाल ठाकुर, संजय कालिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment