Show your support

Saturday, February 3, 2018

‘मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल’ के तहत जगाया अलख

नारकंडा – प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल’ अभियान के तहत उपतहसील कोटगढ की थानाधार, मैलन, जरोल कोटगढ़, मंगसु पंचायतों में विकास खंड नारकंडा की बीडीओ पूनम द्वारा स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा क्षेत्र के महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों से अपने घरों के आसपास के क्षेत्रों, पेयजल स्रोतों, रास्तों तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ  रखने का आह्वान किया गया। बीडीओ नारकंडा पूनम ने बावडि़यों, पीने के पानी के टैंकों का भी निरीक्षण कर उन्हें साफ  करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि ‘मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल’ अभियान के तहत नारकंडा ब्लॉक की सभी पंचायतों में 100 दिनों के एक्शन प्लान के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीणों के साथ बीपीएल के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। मेरा हिमाचल स्वच्छ हिमाचल अभियान में बीडीओ के साथ प्रधान परिषद नारकंडा अध्यक्ष अमर सिंह नलवा, पंचायत समिति नारकंडा अध्यक्ष मीरा शर्मा, बीडीसी थानाधार दलीप जरेट, कोटगढ़ प्रधान कैलाश, मैलन प्रधान नेहा धर्मा, जरोल प्रधान सुशीला श्याम सहित अन्य लोग शामिल रहे।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment