शिमला – प्रधानमंत्री के डिजीटल इंडिया मिशन के तहत बीएसएनएल अपने पोस्टपेड सेवाओं के बिलों को ग्राहकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजीटल करने जा रहा है। अब लैंडलाइन व मोबाइल के बिल को ई-मेल से प्राप्त करने पर रुपए दस की छूट भी मिलेगी। उपभोक्ता को ई-मेल से बिल स्वीकार है कि सहमति बीएसएनएल को देनी होगी। इसके बाद उसे डिजीटल प्रक्रिया से बिल लेने पर उपहार स्वरूप दस रुपए की छूट बिल में मिलेगी। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि देशव्यापी गो-ग्रीन अभियान के तहत अब निगम 100 प्रतिशत बिल प्रेषण डिजीटल करने जा रहा है। इससे असंख्य पेड़ों का कटान होने से बचाया जा सकता है और देश को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल के ज्यादातर उपभोक्ताओं को बिल डाक द्वारा भेजे जा रहे थे। ज्यादातर उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायत भी आ रही थी। इस डिजीटल प्रक्रिया से अब उपभोक्ता को तुरंत उसके ई-मेल पते पर पोस्ट-पेड बिल मिल जाएगा और इसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर पर एसएमस से मिल जाएगी और डाक से बिल न मिलने की शिकायत भी नहीं रहेगी। महाप्रबंधक एमसी सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नजदीकी ग्राहक सेवा केंद में जाकर अपनी सहमति जल्दी से जल्दी देकर इस छूट का लाभ उठाएं और देश को हरा-भरा बनाने में योगदान करें। उन्होंने कहा कि सहमति पत्र सभी टेलीफोन व मोबाइल ग्राहकों को जनवरी माह के बिल के साथ भी भेजा जा रहा है।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment