Show your support

Friday, January 5, 2018

मस्ती के साथ निखर रहा हुनर

शिमला – शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूली बच्चों के लिए आयोजित हॉबी कक्षाओं में बच्चे भाग ले रहे हैं। इन कक्षाओं में मस्ती के साथ ही बच्चे अपना हुनर भी निखार रहे हैं। मस्ती-मस्ती में ही बच्चों को उनकी रुचि की चीजें सिखाई जा रही हैं। 21 दिसंबर से यह कक्षाएं गेयटी में शुरू की गई थी। हर एक कक्षा में छात्रों की काफी संख्या है। बात चाहे डांस कक्षा की हो या पेंटिंग या फिर आर्ट एंड क्राफ्ट या फिर अभिनय की हर एक कक्षा में बच्चे अपने-अपने विषय की बारीकियां प्रशिक्षित प्रशिक्षुओं से सीख रहे हैं। गुरुवार को भी गेयटी में आयोजित अभिनय की हॉबी कक्षा के बच्चे ओपन गेयटी थियेटर में अपने नाटक की रिहर्सल करते नजर आए। बच्चे मस्ती के साथ-साथ अभिनय कक्षा में सिखाए गए नाटकों की रिहर्सल ओपन गेयटी थियेटर में कर रहे थे। शिमला को साफ रखने के संदेश देने वाले नाटक में अपनी लाइन किस तरह से बोलनी है और किस तरह से नाटक को करना है, इसकी बारीकियां बच्चों को हॉबी कक्षा में बखूबी सिखाई गई है। इसके अलावा नृत्य की हॉबी कक्षा में भी बच्चे क्लासिकल नृत्य के साथ ही वैस्टर्न डांस भी सीख रहे हैं। क्लासिकल नृत्य की एक-एक बारिकी बच्चों को इस हॉबी क्लास में सिखाई जा रही है। इसके साथ ही पेंटिंग की क्लास में बच्चे अपने पसंदीदा चित्रों को बनाने की कला और उन्हें रंगों से भरने की कला को बखूबी सीख रहे हैं। एक माह से अधिक समय तक गेयटी में चलाई जाने वाली हॉबी कक्षाएं शीतकालीन अवकाश में बच्चों को उनके पसंदीदा चीजों से जुड़े कोर्स करवाने के लिए करवाई जाती है। इसके लिए बच्चों को गेयटी में ही एक साथ कई विषयों में हॉबी कक्षाएं लगवाई जाती हैं।

मंच पर बच्चे देंगे प्रस्तुतियां

हॉबी कक्षाओं में बच्चे अपने पसंदीदा विषय की बारीकियां सीखने के बाद गेयटी में ही मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम गेयटी में आयोजित किए जाएंगे।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment