आसमान पर बादल छाने से बर्फ की परत पिघली, खेल प्रेमी मायूस
शिमला – बादलों ने स्केटिंग पे्रमियों के शौक पर पानी फेर दिया है। शिमला में शुक्रवार को भी बादल घिरे रहने से आइस स्केटिंग मैदान में सेशन बंद हो गए हैं। ऐसे में स्केटिंग पे्रमी फिर से स्केटिंग सेशन शुरू होने के लिए बादलों के छंटने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिमला में गुरुवार से मौसम खराब चल रहा है। हालांकि स्केटिंग के लिए तापमान अनुकूल चल रहा है, मगर बादलों के घिरे रहने से आइस स्केटिंग मैदान में जमी बर्फ की परत पिघल गई है। गुरुवार को भी उक्त मैदान में स्केटिंग का इवनिंग सेशन नहीं हो पाया। गुरुवार रात को बादलों के घिरे रहने से उक्त मैदान में शुक्रवार को भी मॉर्निंग व इवनिंग सेशन नहीं लग पाए, जिससे स्केटिंग पे्रमी निराश हैं। शिमला में शुक्रवार को भी दिन भर बादलों की लुका-छिपी का खेल जारी रहा। ऐसे में शनिवार को भी स्केटिंग सत्र के प्रभावित होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के तहत जिला शिमला में शनिवार से 18 जनवरी तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान स्केटिंग (बर्फ जमने) के लिए तापमान अनुकूल बना रहेगा, जिसके चलते उक्त मैदान में फिर से जल्द ही स्केटिंग सेशन शुरू होने की उम्मीदें हैं।
एक माह से चल रही है स्केटिंग
आइस स्केटिंग रिंक मैदान में पिछले करीब एक माह से मॉर्निंग सेशन लग रहा है। वहीं, मौसम अनुकूल रहने से उक्त मैदान में सात-आठ इवनिंग सेशन भी लग चुके हैं, मगर मौसम खराब रहने से अब उक्त मैदान में स्केटिंग ेसेशन ठप पड़ गए हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment