Show your support

Saturday, January 13, 2018

तलारा टीम बनी क्रिकेट चैंपियन

रामपुर बुशहर – तलारा टीम के लक्की ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बौंडा के गेंदबाजों के छक्के उड़ाकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। बौंडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर तलारा ने मेजबान बौंडा को शिकस्त देकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। रामपुर उपमंडल की सराहन उप तहसील के बौंडा में आरसीबी क्लब द्वारा आयोजित ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राहुल सोनी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। क्लब के सदस्यों द्वारा मुख्यातिथि व अन्य लोगों को टोपी व स्मृति चिन्ह लग्राकर सम्मानित किया गया। आरसीबी बौंडा के बृजेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दस दिन तक चली। तलारा और बौंडा ने इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में बौंडा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 88 रन बनाए, जिसमें योगेंद्र ने 35 और निखिल ने 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी तलारा की टीम ने दो विकटें शेष रहते यह प्रतियोगिता अपने नाम की। तलारा की टीम के लक्की ने सबसे अधिक 65 रन बनाकर मैन ऑफ दि मैच का खिताब पाया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दि सीरीज का खिताब योगेंद्र के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि राहुल सोनी ने प्रतियोगिता की विजेता टीम तलारा को 30 हजार रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम बौंडा को 15 हजार रुपए व ट्रॉफी से सम्मानित किया। इस मौके पर विशेष अतिथि ज्योति लाल मेहता, युवा कांग्रेस शहरी अध्यक्ष रापमुर धु्रव शर्मा, अंकुर शर्मा, संदीप चौहान, लाल चंद, अशोक, हितेश, निखिल, पवन, रंजीत, लक्की और ेकाकू सहित कई अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment