Show your support

Saturday, January 13, 2018

पांच हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

रोहडू – हाटकोटी विश्राम गृह में शुक्रवार को हिमाचल किसान सभा की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में भारी संख्या में क्षेत्र के किसानों व बागबानों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष डा. कुलदीप तंवर ने की। उन्होंने कहा कि बागबानों के सेब के पौधे काटे जा रहे हैं, जिससे किसान बड़ी संख्या में सड़कों पर आ गए हैं। इससे प्रदेश की पांच हजार करोड़ रुपए की सेब आर्थिकी संकट में आ गई है। जब सरकार इको टूरिज्म को जमीन लीज़ पर दे रही है तो किसानों से जमीन क्यों छिनी जा रही है। वहीं, गरीब किसानों के सेब के पौधे क्यों काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच बीघा तक जो पालिसी पिछली सरकार ने बनाई है वो एक चुनावी मुद्दा था। जो जनता के साथ एक धोखा था। उन्होंने कहा कि इस कटान से हिमाचल में बेरोजगारी का मुद्दा उत्पन्न हो जाएगा। इसी के चलते पिछले दिनों सिरमौर जिला में एक दलित का मकान गिराया गया, जिस कारण उसकी सदमें से मौत हो गई। बकौल तंवर किसानों को एकता बनानी होगी, ताकि पांच बीघा तक सरकार, जमीन किसानों को दे। कुलदीप तंवर ने कहा कि दिनांक 16 जनवरी को कालीबाड़ी हाल शिमला में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अगली रूप-रेखा तैयार की जाएगी।  इस दौरान किसान सभा के वित्त सचिव व शिमला के पूर्व मेयर संजय चौहान भी शामिल थे।

मुद्दे को लेकर गठित की विशेष कमेटी

इस मौके पर सर्वसम्मति से किसानों व बागबानों की एक विशेष कमेटी भी गठित की। इसमें राजिंद्र तेजटा को संयोजक, सुंदर नेटा और घनश्याम मांटा सह-संयोजक और प्रताप जिंटा, कृष्ण बामटा, राजेश नेटा, जय सिंह जेटा, कमलेश पोस्टा, बालक राम राजटा, अमर सेन ठाकुर, बलवंत जस्टा, बिहारी लाल जगटा, आनंद जिंटा, अपिंदर दुल्टा, संजू पोस्टा व विनय ठाकुर को बतौर सदस्य शामिल किया गया।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment