Show your support

Saturday, January 13, 2018

इंस्पायर अवार्ड को पांच सिलेक्ट

रामपुर बुशहर – स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्रालय द्वारा चलाई गई इंस्पायर अवार्ड स्कीम के लिए स्कूल के पांच छात्र चयनित हुए हैं। स्कूल के पांच छात्र सोम्या आनंद, रिदुल गुप्ता, ऐना कश्यप, नवीन देष्टा और ललिता ठाकुर का चयन इंस्पायर अवार्ड स्कीम के लिए हुआ है। इस योजना के तहत छठी से दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राआें का चयन किया जाता है, जो विज्ञान विषय में प्रथम श्रेणी में पास हुए हों। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करना है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों के खाते में कुछ धनराशि इनाम के तौर पर दी जाती है, जिसे छात्र अपने साइंस मॉडल, सर्वे और साइंस परियोजना के लिए खर्च कर सकते हैं। इसके तहत विद्यार्थी  जिला स्तर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताआें में भाग लेते हैं। उक्त छात्रों के चयन के बाद स्कूल के अध्यापकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने विद्यार्थियों के चयन पर शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment