शिमला – सुन्नी में नागरिकों को 15 विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली जनसेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह सेवाएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा 14 जनवरी को सुबह दस बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आयोजित किए जाने वाले विशाल राज्य स्तरीय विधिक सेवाएं शिविर में प्रदान की जाएंगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने लोगों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने का आह्वन किया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस महत्त्वकांक्षी शिविर में लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिकों का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय विधिक सेवाएं शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न वभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से भी लोगों को विभिन्न तरह की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment