Show your support

Friday, November 10, 2017

छात्रों को दीक्षांत समारोह का इंतजार

योजन को लेकर प्रशासन नहीं दिखा रहा कोई रुचि

शिमला — प्रदेश विश्वविद्यालय में इस वर्ष दीक्षांत समारोह का इंतजार कर रहे छात्रों की आश पर पानी फेर दिया है। वर्ष-2017 में होने वाले दीक्षांत समारोह को करवाने के लिए प्रशासन की ओर से कोई रुचि ही नहीं दिखाई गई। यही वजह रही की छात्र इंतजार करते रह गए, लेकिन विवि प्रशासन की ओर से कोई भी तिथि इस समारोह को लेकर तय ही नहीं की गई। इस वर्ष होने वाले  दीक्षांत समारोह को करवाने की तैयारी तो प्रशासन ने पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन बाजपयी के समय में पूरी कर दी थी, लेकिन मई महीने में कुलपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद विवि प्रशासन ने इस प्रक्रिया को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। न ही दीक्षांत समारोह को करवाने के लिए कोई तिथि तय की गई और न ही इसे करवाने में गंभीरता दिखाई। प्रशासन के इस नकारात्मक रैवये के चलते जो छात्र अपनी उपाधि पाना चाहते हैं उन्हें निराशा हुई है।  पिछले चार वर्षों से लगातार प्रदेश विश्वविद्यालय अपना दीक्षांत समारोह कर छात्रों को विशेष और प्रसिद्ध हस्तियों के हाथों से उपाधियां दिलवाता रहा है। छात्रों को इस बार भी इंतजार था कि विवि तय समय  जुलाई-सितंबर तक छात्रों की उपाधियां देने के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन करेगा, लेकिन छात्र इस समारोह की तिथि घोषित करने का इंतजार ही करते रह गए। विवि में हर वर्ष सैकड़ों छात्र पीएचडी कर निकलते हैं । इतनी ही  संख्या में छात्र गोल्ड मेडल प्राप्त करते हैं। इन  सभी छात्रों को वर्ष में एक बार दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधियों के साथ ही गोल्ड मेडल और मैरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाते हैं। इस बार भी  छात्रों को ये मेडल और डिग्रियां दीक्षांत समारोह में दी जानी तय थी। विवि प्रशासन की ओर से पहले इस समारोह के लिए मई माह में करवाने के लिए तैयारी की थी, लेकिन दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के बुलाए जाने और उनसे समय न मिलने के चलते समारोह को आगे टाला गया था। इसके बाद पूर्व वीसी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया को विवि ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब विवि में नए कुलपति की नियुक्ति होने के बाद इस प्रक्रिया को पूरा कर पीएचडी उपाधियों के साथ ही गोल्ड मैडलिस्ट छात्रों को  सम्मानित करने और डिग्रियां बांटने की प्रक्रिया विवि प्रशासन पूरी करेगा।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment