प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार, पहला बैच होगा शुरू
शिमला — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग में इस बार 12 सीटों पर छात्रों को पीएचडी कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। विभाग में यह पहला बैच पीएचडी का है, जिसे पीएचडी कोर्स में प्रवेश दिया जा रहा। कोर्स में प्रवेश छात्रों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर दिया जा रहा है। 27 सितंबर को एचपीयू में पीएचडी के 24 विभागों में 224 पीएचडी सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा विवि की ओर से करवाई गई है। इसी के तहत योगा विभाग में 12 पीएचडी सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई गई है। योगा विभाग की ओर से पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा देने वाले छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे है। परिणाम घोषित होने के बाद मैरिट सूची के आधार पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया विभाग में करवाई जाएगा। एचपीयू के योगा विभाग में वर्षों से छात्र इस विषय में एमफिल और पीएचडी कोर्स शुरू करने की मांग कर रहे थे। विभाग में दो वर्ष पहले शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद प्रशासन की ओर से एमफिल और पीएचडी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी गई। इसके बाद शिक्षकों द्वारा एमफिल और पीएचडी कोर्स का सिलेबस तैयार कर यह दोनों कोर्स अब छात्रों के लिए विभाग में शुरू कर दिए है। एमफिल का बैच तो इस विभाग में शुरू कर दिया गया है और अब पीएचडी कोर्स की भी प्रवेश प्रक्रिया विभाग में शुरू कर दी गई है। छात्रों को यह दोनों कोर्स विभाग में श्ुरू होने से बड़ी राहत मिली है। अभी तक विभाग में छात्रों के लिए एमए योगा के साथ ही योगा में ही डिप्लोमा कोर्स करने की सुविधा मिल रही थी, लेकिन विवि प्रशासन अब छात्रों को इस विषय में शोध का अवसर भी प्रदान कर रही है। योग को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास प्रशासन की ओर से किए गए है। योग के छात्रों के पास उच्च शिक्षा का अवसर प्रदेश में न होने के चलते छात्र बेहतर रोजगार इस विषय में प्राप्त नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब इस कोर्स में यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल करने के साथ ही एचपीयू के योग विभाग में एमफिल, पीएचडी कोर्स शुरू होने से छात्रों को इस विषय में अधिक विकल्प मिल रहे है।
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment