Show your support

Friday, November 10, 2017

14 से करवट बदलेगा मौसम

शिमला — जिला शिमला में 14 नवंबर से मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 14 नवंबर को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की उम्मीदें जताई हैं, जो क्रम 15 नवंबर को भी जारी रहेगा। विभाग ने 16-17 नवंबर को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावनाएं जताई है। हालांकि विभाग ने जिला में 13 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मगर इस दौरान भी तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा। गुरुवार को जिला शिमला में मौसम साफ बना रहा। जिला के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद ठंडी हवाओं के चलने से ठंडक का अहसास हुआ। शिमला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें पिछले दिनों के मुकाबले गिरावट रिकार्ड की गई है। ऐसे में जिला शिमला में आगामी सप्ताह में करवट के पूर्वानुमान तापमान में और गिरावट लेकर आएगी, जिससे जिला भर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

विंटर सीजन को तैयार शिमला

जिला शिमला में विंटर सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गइ। होटलों में सैलानियों की आवभगत के लिए स्पेशल पैकेज तैयार हैं। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हरनाम कुकरेजा ने बताया कि होटलों में विंटर सीजन के लिए पैकेज तैयार हैं। इसके अलावा भी सैलानियों के लिए आकर्षण के कार्यक्रम रहेंगे।

गर्म वस्त्रों से सजे बाजार

शिमला के बाजार गर्म वस्त्रों से सज चुके हैं। दुकानदारों ने तरह-तरह के उत्पाद सजा दिए हैं। हालांकि अक्तूबर महीने के आखिर में ही ठंड पड़ने से लोगों ने पहले ही गर्म वस्त्रों की खरीददारी करनी शुरू कर दी थी। मगर, अब विभाग ने 14 नवंबर से बारिश की संभावनाएं जताई हैं। ऐसे में लोग ठंड पड़ने से पहले गर्म वस्त्र तैयार रखें।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment