Show your support

Sunday, September 17, 2017

छात्रों के लिए चलाई जाएगी टैम्पो ट्रैवलर

शिमला — हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्रों को एचपीयू कैंपस से टैम्पो ट्रैवलर में सफर करने की सुविधा मिलेगी। एचपीयू कैंपस से दो टैम्पो ट्रैवलर विवि कैंपस से चलाए जाएंगे। परिवहन मंत्री जीएस बाली की ओर से यह सुविधा विश्वविद्यालय के छात्रों को दी जा रही है। छात्रों के लिए इस सुविधा में सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि मात्र पांच रुपए के किराए में छात्रों को इस ट्रैवलर  के सफर का लाभ मिलेगा। छात्रों को यह सुविधा मुहैया करवाने के लिए एनएसयूआई एचपीयू यूनिट ने मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है। शनिवार को एनएसयूआई की एक आम सभा का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया। एनएसयूआई ने ही कैंपस से यह सुविधा छात्रों को मुहैया करवाने की मांग परिवहन मंत्री के समक्ष उठाई थी। एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक नागटा ने कहा कि छात्रों की समस्या को देखते हुए एनएसयूआई ने यह मांग परिवहन मंत्री के समक्ष उठाई थी। छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आदेश दो टैम्पो ट्रैवलर चलाने के दिए गए है।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment