Show your support

Friday, September 1, 2017

टिक्कर में जन कल्याण को डाली यज्ञ में आहुति

रोहड़ू— देवभूमि जनसेवा संस्थान रोहडू के तत्त्वावधान से टिक्कर में जन कल्याण यज्ञ व समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रदेश के प्रांत प्रचारक संजीवन उपस्थित रहे। उनके साथ साई इंजीनियरिंग फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के शिमला विभाग संपर्क प्रमुख डा. सुशांत देष्टा ने की। जन कल्याण यज्ञ नावर क्षेत्र के विख्यात पंडित चेतराम शर्मा द्वारा करवाया गया और इसमें विभिन्न वर्गों के लगभग 200 लोगों ने पूर्णाहुति डाली। इस अवसर पर नारायण देवता मंदिर कमेटी के मोहतमीम प्रेम राज जनारथा, उपप्रधान मनमोहन जनारथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जनारथा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है और इससे समाज में एकता और बंदुत्व का संदेश फैलेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजीवन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां के लोग देवतुल्य हैं। हिंदू संस्कृति का संरक्षण और संवर्द्धन करना हमारा परम कर्त्तव्य है तथा देव संस्कृति का संरक्षण करना हमारा दायित्व है। अपने संबोधन में उन्होंने सर्वे हिंदू सहोदर हिंदू न पतितो भवेत इस बात पर बल दिया। भगवान श्री राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम ने केवट को गले लगाया। ठीक उसी प्रकार हमें भी सामाज के हर वर्ग के लोगों को गले लगाना होगा। कार्यक्रम में टिक्कर पंचायत के उपप्रधान सोहन सिंह देष्टा, पूजारली तीन पंचायत उपप्रधान विकास सोहटा, हस्ताडी पंचायत उपप्रधान मलकीत सिंह, अंबेडकर सोसायटी के अध्यक्ष मोती लाल, टिक्कर पंचायत के पूर्व प्रधान देष्टा, अजय तेगटा, अंकुर देष्टा, परिक्षित देष्टा, नवीन धंटा, रोनित, अनिल शर्मा,  पुलकित, अरुण, शुभम, चमन योगेंद्र, मनिंद्र ठाकुर, नरवीर ठाकुर, मनोज चौहान,  विनोद, अमित काल्ता, ऋषभ के अलावा समाज के 350 लोगों ने भोज व कार्यक्रम में भाग लिया। समरसता भोज का यह कार्यक्रम नावर क्षेत्र का अभी तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment