Show your support

Friday, September 1, 2017

पुरूवाला में बेकाबू कार ने कुचली आठ साल की बच्ची

पांवटा साहिब— नाहन-पांवटा एनएच पर पुरुवाला के समीप एक बेकाबू कार ने आठ साल की एक स्कूली छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधन उसे तुरंत पांवटा सिविल अस्पताल लाया, लेकिन वह बच नहीं सकी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुरूवाला के स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा बिष्टि स्कूल से किसी सामान के लिए पुरूवाला एनएच पर दुकान पर आई थी। इस बीच पांवटा से नाहन की तरफ जा रही तेज रफ्तारी एक कार ने उसको टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। बच्ची बिष्टि पुत्री अकसर मुल्ला मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, लेकिन इनका परिवार यहां पुरूवाला में रहता है। बच्ची का पिता किसी क्लीनिक में काम करता है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ऑल्टो कार (यूपी 14एई-4097) को आरोपी चालक समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment