Show your support

Thursday, September 7, 2017

शहर में चलेंगी 22 टैक्सियां

शिमला— शिमला शहर के लोगों को एक दफा फिर से शहर में परिवहन निगम की टैक्सी सेवा का लाभ हासिल हो सकेगा। काफी समय यहां पर अधिकांश रूटों पर टैक्सी सेवा बंद हो चुकी थी, जिसे परिवहन निगम दोबारा से शुरू करने जा रहा है।  शहर में 22 नई टैक्सियां परिवहन निगम शुरू करेगा जो कि अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। इन रूटों का निर्धारण जल्दी कर दिया जाएगा। यह ऐलान बुधवार को यहां परिवहन मंत्री जीएसबाली ने किया।  शिमला शहर में ये टेक्सी सेवा काफी  ज्यादा लाभदायी थी जिससे ना केवल शहर के लोगों को सुविधा मिल रही थी बल्कि निगम को भी फायदा हो रहा था। बाद में अदालत के आदेशों से इनको बंद कर दिया गया था। पूर्व सरकार के समय में यहां पर टैक्सी सेवा शुरू की गई थी। बताया जाता है कि अदालत से   परिवहन निगम ने टैक्सी सेवा देने के लिए छूट दी है, जिसके लिए विशेष परमिट  निगम को मिलेंगे। यहां पर अलग-अलग वार्डों से शहर में आने के लिए इस सेवा का लाभ लोग उठा रहे हैं। वर्तमान में संजौली से लक्कड़ बाजार और सीटीओ से ये टैक्सियां चल रही हैं, लेकिन अब अन्य वार्डों से भी पुरानी तर्ज पर निगम इन्हें चलाएगा। इन टैक्सियों में अधिमान वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाएगा, जिनके लिए किराया भी कम रखा गया है। अन्य लोग भी इसमें बैठक सकते हैं जिनका किराया अधिक है।

 ड्राइवरों  के साथ नहीं होंगे कंडक्टर

नगर निगम एरिया में ये टैक्सियां चलाने वाले परिवहन निगम के ड्राइवरों के साथ कंडक्टर नहीं होंगे ,बल्कि उनको ही कंडक्टरी का काम भी करना पड़ेगा। इसके लिए परिवहन निगम इन ड्राइवरों को 750 रुपए विशेष अलाउंस देगा। निगम ने अपने कर्मचारियों को वर्दी भत्ता 100 रुपए से बढ़ाकर 200 रुपए कर दिया है ,जबकि वॉशिंग अलाउंस को 30 रुपए से बढ़ाकर 60 रुपए किया है।


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment