शिमला – राजधानी शिमला सहित जिला के ऊपरी क्षेत्रों में गुरुवार को सुबह के समय फिर से बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की उम्मीदें जताई हैं। इस दौरान विभाग ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान भी लगाया है। शुक्रवार को नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए मतदान होगा। ऐसे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के चुनाव दंगल में उतरे प्रत्याशियों को चिंता में डाल दिया है। प्रत्याशियों को चिंता सता रही है कि अगर मतदान वाले दिन बारिश होती है ,तो कहीं इसका असर निगम चुनाव के लिए निर्धारित बूथों में होने वाले मतदान पर न पड़े। बतातें चले कि नगर निगम शिमला के पूर्व चुनाव में भी कई वार्डों से प्रत्याशियों की जीत का फैसला पांच से दस मतों पर हुआ था। वार्डों की डिलिमीटेशन और चुनाव सूची में कई मतदाताओं के नाम न होने से प्रत्याशी अपनी जीत के लिए वार्डों में सौ फीसदी वोटिंग होने की चाह में है, ताकि चुनाव में बड़े मार्जन से जीत सुनिश्चित हो, लेकिन गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज को देखकर प्रत्याशी चिंतित है।
21 जून तक खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 21 जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश की उम्मीदें जताई हैं।
दोपहर बाद खिली धूप
जिला में गुरुवार सुबह के समय बारिश हुई। 11 बजे तक जिला में बादल घिरे रहे। मगर दोपहर 12 बजे के बाद बादल के छटने के साथ धूप खिली और शाम तक मौसम शुष्क बना रहा।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment