Show your support

Friday, June 16, 2017

कानून तोड़ा, तो खैर नहीं

शिमला – उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि नगर निगम पार्षद निर्वाचन प्रक्रिया में मतदान के दौरान यदि किसी व्यक्ति ने कानून का उल्लंघन किया ,तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी मतदाता ने एक से अधिक बार मतदान का प्रयास किया तो उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने प्रजातंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोगों से मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वोच्च महत्त्व है। मतदान 16 जून को प्रातः आठ बजे आरंभ होगा और सायं चार बजे संपन्न होगा। रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि मतदान के लिए 153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए 700 सिविल, 450 पुलिस और एचआरटीसी व अन्य विभागों के कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान लगभग 1500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 200 पुलिस कर्मी अन्य जगहों पर तैनात किए जाएंगे। मतदान केंद्रों में 74 सामान्य मतदान केंद्र, 56 संवदेन और 23 मतदान केंद्र अति संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। सामान्य मतदान केंद्र में एक होमगार्ड और एक कांस्टेबल, संवेदनशील केंद्र में एक होमगार्ड, एक कांस्टेबल और एक हैड-कांस्टेबल व अति-संवेदनशील मतदान केंद्र में एक होमगार्ड, एक कांस्टेबल, एक हैड-कांस्टेबल और एक एनजीओ सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment