Show your support

Sunday, June 18, 2017

गुरु का कर्ज चुकाना शिष्य के लिए मुमकिन नहीं

नेरवा/चौपाल – गुरु का स्थान सबसे ऊंचा होता है, वह समाज का ऐसा शिल्पकार होता है, जो व्यक्ति के सपनों को मूर्तरूप देकर उसे मंजिल तक पहुंचाता है। गुरु का कर्ज चुकाना किसी भी शिष्य के लिए मुमकिन नहीं है। यह शब्द चौपाल के पूर्व विधायक व राष्ट्रीय कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष चंद मंगलेट ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श विद्यालय नेरवा की स्कूल प्रबंधन समिति व स्टाफ द्वारा उनके लिए आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। यह आयोजन स्कूल को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिलवाने के लिए डा. मंगलेट के सम्मान में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर आयोजकों द्वारा शॉल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने उपस्थित लोगों को बताया कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय करने संबंधित अधिसूचना 42 लाख के बजट प्रावधान के साथ स्कूल को मिल चुकी है, जिसके लिए स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल स्टाफ, छात्र, अभिभावक व नेरवावासी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। डा. मंगलेट ने कहा कि ऐसा कहना बचकानी बात है कि आज से पहले किसी विधायक ने यहां काम नहीं करवाया। सभी विधायकों ने अपने-अपने कार्यकाल में अपनी सूझबूझ से चौपाल में विकास करवाया है। ये अलग बात है कि सबकी विकास की सीमा व गति अलग-अलग होती है। यह कहना कि आजादी के बाद केवल एक ही विधायक ने काम किया है। किसी भी व्यक्ति के अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि चौपाल का 90 फीसदी विकास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि चौपाल के विकास की खातिर उन्होंने हर जगह चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा का साथ दिया, परंतु हरेक मंच से मुख्यमंत्री को विकास के मसीहा की संज्ञा देने वाले बलवीर वर्मा को चार महीने पूर्व पता नहीं क्या सूझी कि वह विकास की परिभाषा भूलकर अलग हो गए। उन्होंने चौपाल की जनता द्वारा उन्हें दिए गए स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौपाल के लोगों की सेवा करना मैं अपना कर्त्तव्य समझता हूँ। इस अवसर पर डीएफओ चौपाल एके वर्मा, नेरवा के प्रधान आत्मा राम, एसएमसी प्रधान गोविंद शर्मा, पूर्व जिला खेल अधिकारी सीता राम जस्टा, वन परिक्षेत्र अधिकारी परमा नंद दत्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नेरवा नाग चंद तुलियान, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राणा, वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश दफराइक, निकम सिंह, वीर सिंह कांटा, भागमल कांटा, ेत राम बरथाटा, दुला राम भिख्टा व सत्या लोथटा, भाग मल शर्मा, बुद्धि सिंह खागटा आदि गणमान्य व्यक्तियों सहित समस्त स्कूल स्टाफ, छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment