रामपुर बुशहर – रामपुर में श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट और भारत विकास परिषद रामपुर शाखा के सौजन्य से आयोजित छह दिवसीय एक्यूप्रेशर शिविर का आगाज शनिवार को हुआ। शिविर में ऊना से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डा. निधि और डा. शिव कुमार सहित उनकी टीम मरीजों का स्वास्थ्य परखेगी। श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि इस छह दिवसीय शिविर में करीब 120 मरीजों का रोजाना एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि शहर में पहली बार एक्यूप्रेशर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के लिए इंडियन एक्यूप्रेशर हैल्थ केयर सेंटर ऊना की ओर से चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की टीम पहुंची है। कैंप के लिए कुल 120 मरीजों का पंजीकरण किया जाना है। पहले दिन 105 मरीजों ने अपना पंजीकरण करवाया है और करीब आठ-नौ बजे तक मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर में चिकित्सकों द्वारा सर्वाइकल, ब्लड प्रेशर, माईग्रेन, यूरिक ऐसिड, डिस्क प्राब्लम, मधुमेह, मोटापा, एलर्जी, मनोरोग, जोड़ों का दर्द, गठिया, लकवा, हाथ-पांव सुन होना, त्वचा रोग और पेट के रोगों का इलाज किया जाएगा। इस मौके पर श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के रोशन चौधरी, मान भारती, राजीव अग्रवाल, देव कुमार नेगी, परिषद के राजीव सिंगला, दीपक बंसल, नितेश भारती, राजेश अग्रवाल, मुकुल, तिलक शर्मा, मोहन गौतम, वरुण शर्मा, जयंत अग्रवाल और संजय सूद सहित अन्य मौजूद रहे।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment