शिमला – राजधानी शिमला सहित ऊपरी शिमला के कई स्थानों पर शनिवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 23 जून तक मौसम खराब बना रहने का पुर्वानुमान लगाया है, जबकि विभाग ने 20 जून को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। शिमला में दोपहर 1ः30 बजे के करीब गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई। जो क्रम 2ः30 बजे तक जारी रहा। शहर में शाम के समय मौसम शुष्क रहा। बीते 24 घंटों के दौरान जिला शिमला के सुन्नी, कुमारसैन, शिमला, मशोबरा, रोहड़ू के खदराड़ा, जुब्बल और कोटखाई में बारिश हुई। बारिश से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो जिला शिमला में 23 जून तक मौसम कड़े तेवर दिखाएगा।
पर्यटकों ने उठाया सुहावने मौसम का लुत्फ
शिमला में दोपहर के समय झमाझम बारिश के बाद शाम को मौसम शुष्क बना रहा। जिसका वीकेंड पर शिमला पहुंचे सैलानियों ने भरपुर लुत्फ उठाया।
सुन्नी में 40.0 मिली मीटर बारिश
जिला शिमला में बीते 24 घंटों के दौरान सुन्नीभज्जी में सर्वाधिक 40.0 मिली मीटर बारिश हुई। इसके अलावा कुमारसैन में 30.0 मिली मीटर बारिश आंकी गई है।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment