Show your support

Sunday, June 18, 2017

बंजार के गही में पर्यटक महिला की गिरकर मौत

कुल्लू | जिलाके बंजार उपमंडल में गहीधार गांव के पास एक पर्यटक महिला की गिरकर मौत हो गई है। हरियाणा के पंचकूला की सीमा सूद प|ी रजनीश सूद अपने परिवार के साथ बंजार की तीर्थन घाटी में घूमने आई थी कि गहीधार में वाटरफाल के पास वह नीचे गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया जा रहा है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद बंजार पुलिस का एक दल गहीधार स्थित घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment