Show your support

Sunday, June 18, 2017

15 से 30 जुलाई तक होगी श्रीखंड महादेव यात्रा

कुल्लू | निरमंडके प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्रीखंड महादेव की यात्रा इस वर्ष 15 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी। इसके लिए सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। शनिवार को खंड विकास कार्यालय निरमंड में आयोजित श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की बैठक में यात्रा के सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आनी के विधायक खूब राम आनंद ने भी विशेष रूप से भाग लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त यूनुस ने बताया कि इस अत्यंत कठिन धार्मिक यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित सुलभ बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment