Show your support

Sunday, June 18, 2017

कुल्लू में मनाया वर्ल्ड कराटे डे

कुल्लू | निहालकराअे स्कूल द्वारा जिला मुख्यालय कुल्लू में वर्ल्ड कराटे डे के उपलक्ष्य पर कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें करीब 50 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में जिला कराअे संघ के प्रधान वेद प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कराटे खिलाड़ियों को इस क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में कराटे विधा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। तकनिकी निदेशक मुख्य प्रशिक्षक सैनसई निहाल ठाकुर ने कहा कि 17 जून को वर्ल्ड कराटे डे मनाया गया जोकि टोक्यो ओलंपिक 2020 में कराटे को शामिल करने भविष्य में कराटे को ओलॉपिक में नियमित खेल के रूप में शामिल करने के उद्देश्य से था।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment