Show your support

Thursday, June 15, 2017

माहौरी छैला सड़क पर पिकअप दुर्घटना में दो युवकों की मौत दो घायल

ठियोग| ठियोगउपमंडल में माहौरी छैला संपर्क सड़क पर बुधवार को एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में 40 वर्षीय सुरेन्द्र निवासी गांव कीमटी माहौरी और 24 वर्षीय आशीष उर्फ आशु निवासी कलाहर शामिल हैं। दुर्घटना में खनेऊ गांव के पकंज और पलाना गांव के विकी घायल हो गए जिन्हें ठियोग अस्पताल लाया गया है जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया है। यह दुर्घटना उस समय घटी जब यह पिकअप माहोरी से छैला की और जा रही थी। डीएसपी मनोज जोशी ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपे जा रहे हैं।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment