
फिर से निगम चुनाव जीत कर इतिहास रचेगी कांग्रेस: सीएम नगरनिगम चुनावों के प्रचार के आखिरी दिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने तीन रोड-शो और कई रैलियां की। कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। प्रो. धूमल ने सबसे पहले लोअर बाजार और रामबाजार वार्ड के प्रत्याशियों के लिए शेर-ए-पंजाब से सीटीओ चौक तक रोड-शो किया। इसमें प्रत्याशी नवीन सूद और दीपक श्रीधर के अलावा स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। धूमल के नेतृत्व में हुए इस रोड-शो एक तरह से लोअर बाजार और रामबाजार वार्ड में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस रोड-शो के दौरान धूमल ने कहा कि निगम में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए सभी अपने मत का प्रयोग करें लोअर बाजार के बाद धूमल ने कार्टरोड से कृष्णानगर में बिट्टू कुमार के लिए वोट मांगे और रोड-शो किया। कृष्णानगर के बाद वे टुटू वार्ड में गए और इस दौरान उन्होंने टुटू चौक में भाजपा प्रत्याशियों विवेक और शिवराम के लिए रैली कर लोगों से वोट मांगे। इसके बाद प्रो....
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment