Show your support

Thursday, June 15, 2017

19 से 21 जून तक ठियोग उपमंडल में नहीं होंगे वाहनों के पंजीकरण

ठियोग | ठियोगउपमंडल कार्यालय में स्थित वाहन पंजीकरण कार्यालय में वर्तमान में संचालित साॅफ्टवेयर को अपग्रेड किया जा रहा है। आयुक्त परिवहन विभाग के आदेशानुसार वर्तमान साॅफ्टवेयर को (वाहन 4.0 वर्जन) में परिवर्तित किया जाएगा। पंजीकरण अधिकारी उपमंडल अधिकारी ठियोग टशी संडुप ने बताया कि साॅफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य होने के कारण 19 जून से लेकर 21 जून तक ठियोग वाहन पंजीकरण कार्यालय में वाहनों के पंजीकरण, लाइसेंस फीस जमा करने आदि का कार्य नहीं हो पाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment