
कालका-शिमलाहाइवे पर कंडाघाट बाजार में बुधवार को बस की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग को सड़क क्रॉस करते समय शिमला की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिशन सिंह (82)निवासी कोहारी कंडाघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया है। घटना सुबह करीब पौने दस बजे की है जब बिशन सिंह सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी बीच शिमला की तरफ जा रही बस ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे बस के नीचे आए व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी कंडाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि बस चालक विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार वालों को फौरी राहत के लिए 20 हजार रुपए दिए गए हैं। बता दें कि पिछले सप्ताह भी धर्मपुर में हरियाणा रोडवेज की ही बस की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई थी। इससे...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment