Show your support

Thursday, June 15, 2017

ठियोग में बारिश से बेमौसमी सब्जी उत्पादन में हो रहा लाभ

ठियोग | ठियोगउपमंडल में इस साल गर्मियों के मौसम में थोड़े थोड़े अंतराल पर हो रही बारिशों ने आईपीएच विभाग को काफी राहत दी है। आम तौर पर हर साल मई जून के महीनों में ठियोग के ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी के लिए काफी हाय तौबा मचती है। इस साल सर्दियों में कम बर्फबारी और गांवों के आसपास प्राकृतिक पेयजल स्रोतों में पानी की कमी के कारण लोग आशंका जता रहे थे कि गर्मियों में पीने के पानी की काफी कमी हो सकती है, लेकिन मौसम ने इस साल विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर मेहरबानी दिखाई है। मई महीने के बाद जून में भी ठियोग में बारिशों का सिलसिला जारी है जिसकारण पीने के पानी के स्त्रोत बिल्कुल सूखने से बचे हुए हैं। हालांकि, बड़ी खड्‌डों में गाद के कारण कुछ पेयजल योजनाओं में साफ पानी नहीं रहा है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment