
प्रदेशविद्युत बोर्ड ने सोलन में उन विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है, जिन्होंने मई माह में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। बुधवार को यहां विद्युत उपमंडल सोलन नंबर-एक सहायक अभियंता ने कहा कि बिजली के बिल जमा करने के कारण इस उपमंडल में कुल 549 कनेक्शन काटे जाएंगे। इनकी कुल राशि 7,49,109 रुपए है। उन्होंने कहा कि इस राशि में घरेलू उपभोक्ताओं की राशि 4,38,282 रुपए तथा व्यावसायिक उपभोक्ताओं की राशि 3,10,827 रुपए है। बिल जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है। इस कार्य के लिए एक कांउटर सेर चिराग (जौणाजी) और एक कांउटर ब्रूरी में भी लगाया जाएगा। विद्युत बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से बिजली के बिल समय पर जमा करवाने तथा मोबाइल नंबर भी कार्यालय में दर्ज करवाने की अपील की है।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment