Show your support

Sunday, June 18, 2017

डिजिटल बैंकिंग से लेन-देन करें उपभोक्ता : सुरेश

हमीरपुर | उपभोक्ताडिजिटल बैंकिंग से लेन-देन करें। यह बात यहां ओरियंटल बैंक में आयोजित वित्तीय साक्षरता ग्राहक मिलन समारोह में जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार ने कही। उन्होंने उपभोक्ताओं को मिस्ड कॉल से खातों का मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस की जानकारी और चेकबुकों को स्टॉप करने के बारे भी उन्हें जागरूक किया। सुरेश कुमार का स्थानांतरण अब एनसीआर नोएडा के लिए हो गया है, वह अब वहां कार्यभार संभालेंगे। कार्यक्रम में सोनिया, मीनाक्षी, रिशव कुमार, मनजीत, पुरुषोत्तम, सुरेश शर्मा सहित कई कर्मचारी ओर लोग मौजूद थे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment