Show your support

Sunday, June 18, 2017

एमसी में कमल खिला, हाथ हिला

newsशिमला – नगर निगम शिमला के चुनावों में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। 34 वार्डों में 17 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। 12 पर कांग्रेस और 4 पर निर्दलीय और एक पर माकपा ने कब्जा किया। इसमें वार्ड एक भराड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी तनुजा चौधरी ने 477 विजय हासिल की। उन्होंने अपनी विकटतम प्रतिद्वंदी मीना चौहान को 10 वोटों से हराया। मीना को 467, रवि सूद को 395 मत मिले। वार्ड नंबर दो रूल्दूभट्ठा में बीजेपी प्रत्याशी 1193 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनप्रीत सिंह को 492 मतों से मात दी। मनप्रीत को 701 मत मिले। वार्ड नंबर तीन में कैथू में बीजेपी प्रत्याशी सुनील धर ने 681 मत हासिल कर कांता सुयाल से 26 मतों से विजय हासिल की। कांता को कुल 655 मत मिले। वार्ड नंबर चार में बीजेपी प्रत्याशी कुसुम सदरेट ने 942 मत हासिल कर पूर्व मेयर व कांग्रेसी प्रत्याशी जैनी प्रेम को 299 मतों से हराया। जैनी को कुल 643 मत मिले। वार्ड नंबर पांच समरहिल में माकपा प्रत्याशी शैली शर्मा ने 249 मतों से विजय हासिल की उन्हें कुल 871 मत हासिल किए। वार्ड नंबर 6 टुटू में बीजेपी प्रत्याशी विवेक शर्मा ने 515 मत हासिल कर 97 वोटों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 7 मजियाठ में कांग्रेस प्रत्याशी दिवाकर दत्त शर्मा ने 255 हासिल कर 53 वोटों से जीत हासिल की। वार्ड नंबर 8 बालूगंज में भाजपा प्रत्याशी किरण बाबा नने 846 मत हासिल कर 412 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी में निर्दलीय उम्मीदवार संजय परमार ने 726 मत हासिल कर 272 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी में कांग्रेस के आनंद कौशल 951 मत लेकर 327 मतों से विजय हासिल किए। वार्ड न बर 11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा ने 872 मत लेकर 21 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 12 फागली से बीजेपी प्रत्याशी जगजीत सिंह बग्गा 941 मत लेकर 421 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 13 कृष्णा नगर से बीजेपी प्रत्याशी बिट्टू पाना ने 754 वोट लेकर 295 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 14 में राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला ने 615 मत हासिल कर 74 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 15 में लोअर बाजार से इंद्र जीत सिंह ने 665 मत हासिल कर 186 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना धवन ने 636 वोट लेकर 16 वोटों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 17 बैनमोर में बीजेपी प्रत्याशी कि मी सूद 707 मत लेकर 500 मतों से विजय हासिल की। वार्ड नंबर 18 इंजन घर भाजपा प्रत्याशी आरती चौहान 673 मत लेकर 22 मतों से विजय हासिल करने में कामयाब रही। वार्ड नंबर 19 में भाजपा प्रत्याशी सत्या कौंडल 1052 लेकर 122 मतों से विजयी हुई। वार्ड नंबर 20 में अप्पर ढली से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश मेहता ने 515 मत लिए और उन्हें 329 वोटों से विजय प्राप्त हुई। वार्ड नंबर 21 लोअर ढली में बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र चौहान ने 984 मत लेकर 219 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 22 शांति विहार से निर्दलीय उम्मीदवार शारदा चौहान 530 मत लेकर 5 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 23 भट्टाकुफर से कांग्रेस प्रत्याशी रीता ठाकुर 732 मत लिए और 461 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 24 सांगटी से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा शर्मा ने 822 मत लेकर 271 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड नंबर 25 मल्याणा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप ठाकुर ने 377 मत लेकर 24 मतों से विजय प्राप्त की।

नए पार्षद 19 जून को लेंगे शपथ

शिमला- शहरी विकास विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि नगर निगम शिमला के नव-निर्वाचित पार्षदों को 19 जून को शाम 3.30 बजे उपायुक्त कार्यालय शिमला के बचत भवन में शपथ दिलाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश नगर निगम (चुनाव) नियम, 2012 के प्रावधानों के अनुसार निर्वाचित पार्षदों द्वारा महापौर तथा उपमहापौर का चुनाव शपथ ग्रहण के तुरंत बाद किया जाएगा।

एक प्रत्याशी को मात्र दो मत

नगर निगम शिमला के चुनावों में एक प्रत्याशी ऐसा भी था, जिसे मात्र दो ही मत मिले। यह प्रत्याशी पंथाघाटी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना भाग्य आजमाने उतरा था, लेकिन अब यह तय नहीं कर पा रहा कि इसे दूसरा वोट किसने दिया।

ज्यादा मतदान किसके पक्ष में !

नगर निगम के चुनाव में कुल मिलाकर करीब 58 फीसदी मतदान हुआ। इसमें जहां भी 55फीसदी से अधिक वोटिंग हुई, वहां भाजपा को फायदा मिला। इसमें रूल्दू भट्टा में 58, कैथू में 63, अनाडेल में 55, टुटू में 65, बालूगंज में 57, फागली में 57, कृष्णानगर में 61, बेनमोर में 47, ईंजनघर में 53, संजौली में 61, अप्पर ढली 62, लोअर ढली में 58, छोटा शिमला में 56, कंगना में 58, पटयोग में 53, खलीनी में 55 और कनलोग में 54 फीसदी वोटिंग हुई, जहां भाजपा के उम्मीदवार विजयी रहे।

news

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment