Show your support

Sunday, June 18, 2017

बस स्टैंड के रेनोवेशन पर खर्चे लाखों, समस्याएं जस की तस

जिलामुख्यालयिस्थत बस स्टैंड पर रेनोवेशन के कार्य पर बेशक लाखों की राशि खर्च कर दी गई हो, लेकिन यहां फिर भी यात्रियों की असुविधाएं दूर होने का नाम नहीं ले पा रही हैं। कभी यहां के पंखे तो कभी बसों की जानकारी लेने के लिए भटकने पर ही विवश होना पड़ रहा है। हालांकि यहां बसों की रूट्स स्क्रीन तो लगा दी गई है, लेकिन कोई 24 घंटे के लिए जानकारी का काउंटर नहीं स्थापित हो पाया है। गर्मियों को मौसम चल रहा है, लेकिन यहां जो यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे लगाए गए हैं, वह आए दिन बंद रहने से यात्रियों को भारी परेशानी झेलने पर विवश होना पड़ रहा है। यह क्रम पिछले दिनों से जारी है, कई बार तो यह पंखे घंटों बंद रहते हैं। यही नहीं यहां कर्मचारियों के लिए भी प्रॉपर बैठने की व्यवस्था नहीं हो पाई है। यहांभी समस्या : यहांदूसरे तल पर एक कर्मचारियों जो बाहरी रूट्स से आते हैं, उनके लिए रेस्ट रूम बनाया गया है, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर्स की संख्या को देखते हुए यह रूम भी काफी छोटा पड़ने लगा है। यहां जो इन्हें सोने के लिए व्यवस्था की गई है, वह भी इनके लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। इस कमरे में...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment