मतियाना – स्नो सिटी नारकंडा में हिमालयन स्पोर्ट्स क्लब नारकंडा द्वारा आयोजित चैलेंज कप क्रिकेट चैंपियनशिप का शनिवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर कोटीघाट, मतियाना क्षेत्र के समाजसेवी व गो संरक्षक तथा प्रदेश के प्रसिद्ध ऑर्थो स्पेशलिस्ट डा. लोकेंद्र शर्मा ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर कोटगढ़ के पूर्व कप्तान क्षेत्र के जाने माने क्रिकेटर हरी कपूर भी शामिल हुए। इसके अलावा सिंहल ग्राम पंचायत प्रधान हरीश भ्रोटा, बीडीसी सिंहल हरी दत्त भ्रोटा सहित अन्य गणमान्य मंच पर मौजूद रहे। फाइनल मैच में कडे़ मुकाबले में भ्रोटा इलेवन खनेर ने आशिक ईलेवन कंडयाली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर बेस्ट प्लेयर का खिताब अजय भ्रोटा खनेर तथा बेस्ट बोलर का खिताब दिक्षांत कंडयाली के नाम रहा। इससे पहले क्लब के सदस्यों व अन्य गणमान्यों द्वारा गर्मजोशी से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया। डा. लोकेंद्र शर्मा ने हिमालयन स्पोर्ट्स क्लब नारकंडा को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा क्लब के लिए दस हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने फाइनल में पहुंची दोनों टीमों के खिलाडि़यों की खेल भावना व खेल के प्रति उत्साह की तारीफ की तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम भ्रोटा इलेवन खनेर को चैलेंज कप क्रिकेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी के साथ 33 हजार की नकद राशि देकर सम्मानित किया। पूर्व क्रिकेटर हरी कपूर ने भी क्लब को दस हजार की सहायता राशि प्रदान कर सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment