शिमला – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीति की संस्कृति की झलक देखने को मिली। विवि लाहुल-स्पीति छात्र एसोसिएशन की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करनी थी, लेकिन उनका कार्यक्रम रद्द होने के बाद आयोजन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कि। कार्यक्रम में, जहां लाहुल-स्पीति के पारंपरिक सिंह नृत्य ने दर्शकों का मनोरंजन किया तो वहीं लाहुली नाटी ने सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में अन्य प्रस्तुतियों से छात्रों ने स्पीति नाटी के साथ-साथ किन्नौरी नाटियों की भी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में छात्रों ने पारंपरिक मॉडलिगं भी की इसमें प्रदेश की अलग अलग क्षेत्रों की बेशभूषा में सज-धज कर छात्रों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में गीतों और नृत्य की प्रस्तुतियों से छात्रों ने खूब समां बांधा। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने एसोसिएशन को 50 हजार रुपए की राशि सहायता राशि के रूप में देने की घोषणा की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर और वुल फेडरेशन के चेयरपर्सन रघुवीर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal
No comments:
Post a Comment