Show your support

Sunday, June 18, 2017

लोअर बाजार में दो गुटों में हुआ पंगा

शिमला – शिमला नगर निगम चुनावी नतीजे आने पर दो गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़े। इनमें एक घटना लोअर बाजार में हुई, जहां पर एक गुट के कार्यकर्ता विजय जलूस निकाल रहे थे। वहीं डीसी आफिस के बाहर भी कुछ लोगों ने जीत का जशन मना रहे एक कार्यकर्ता पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पहली घटना दिन के वक्त डीसी आफिस के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि यहां बीजेपी के एक प्रत्याशी की जीत में कुछ कार्यकर्ता जश्न मना रहे थे और नारेबाजी कर रहे थे, इसमें भाजपा युवा मोर्चा का शिमला मंडल का अध्यक्ष परीक्षित शर्मा भी था। बताया जा रहा है कि इस पर दूसरे गुट के कुछ कार्यकताओं ने हमला कर दिया। इससे परीक्षित को सिर व आखें में चोट आई है। उधर बालूगंज में भी दो गुटों के बीच बहसबाजी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


^पूरी खबर पढ़े: source - DivyaHimachal

No comments:

Post a Comment