
नगरनिगम चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार पर भाजपा ने उसे आड़े हाथों लिया है। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता और शिमला नगर निगम चुनाव के प्रभारी डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि शिमला की जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। इसके लिए भाजपा ने शिमला की जनता का आभार जताया। बिंदल ने जनता को बधाई देते हुए कहा कि 31 वर्षों के अंतराल के बाद जनता ने भाजपा को नगर निगम के विकास का आदेश दिया है। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि शहर के विकास और जनता की भलाई के लिए भाजपा पूरी निष्ठा से काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री, कांग्रेस और सरकार की हार है। इसे उन्होंने सुक्खू और उनकी टीम की निजी हार बताया। बिंदल ने कहा कि निगम चुनाव को लेकर वीरभद्र सिंह, सुक्खू ने लगातार वार्डों कई जनसभाएं और बैठकें की। बिंदल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने नियम तोड़ कर रात को 1 बजे तक माइक चलाया। अपने आवास में बैठकें करने बावजूद वे चुनाव हार गए। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। निगम चुनाव ने कांग्रेस को आईना दिखा दिया है। भाजपा पर जताया...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment