Show your support

Sunday, June 18, 2017

निगम चुनावों में बागियों के कारण हारी कांग्रेस

नगरनिगम शिमला के चुनावों में कांग्रेस को बागियों की वजह से हार का सामना करना पड़ा है। चुनावों में कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई नजर आई। शिमला ग्रामीण के तहत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र टुटू में कांग्रेस ने कमलेश कुमार को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। इस वार्ड से कांग्रेस का बागी संगीत कुमार भी चुनावी मैदान में थे। वार्ड से भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी को 515 वोट मिले। जबकि कांग्रेस समर्थित को 392 कांग्रेस के बागी को 325 मत मिले। यदि यहां से एक ही कांग्रेस का प्रत्याशी होता तो पार्टी को जीत मिल सकती थी। छोटा शिमला वार्ड में भी कांग्रेस बागी की वजह से चुनाव हारी है। इस वार्ड पर कांग्रेस ने सीमा चौहान को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। कांग्रेस की अनिता वर्मा ने भी इस वार्ड से चुनाव लड़ा। पार्टी ने उन की सदस्यता को रद्द कर दिया। इस वार्ड से भाजपा को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने यहां से 605 मत हासिल किए जबकि कांग्रेस की बागी को 178 मत मिले। यदि विवाद होता तो कांग्रेस इस वार्ड में चुनाव जीत सकती थी। कृष्णा नगर वार्ड में...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment