Show your support

Thursday, June 15, 2017

एनएच पर टारिंग का कार्य बंद होने से लोगों में रोष

ठियोग | ठियोगनगर के लोगों ने एनएच पांच पर गलु से लेकर जनोगघाट तक चल रहे टारिंग के कार्य को रहीघाट से पहले ही बंद करने पर रोष जताया है। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गढ्‌डे पड़े हैं। छेईधाला कालोनी के नीचे तो सड़क पर इतने गढ्‌डे हैं कि वहां से वाहन गुजारना कठिन हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि बरसात से पहले जनोघाट तक टारिंग का कार्य पूरा किया जाए। लोगों का यह भी कहना है कि जल्द की सेब सीजन शुरू होने वाला है और यदि अभी टारिंग का कार्य समाप्त किया गया तो आने वाले दिनों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने और बरसात में परेशानी सकती है। एनएच विभाग के एक्सीइन पासंग नेगी ने बताया कि आजकल ढली से कुफरी के बीच टारिंग का कार्य चल रहा है। रहीघाट से जनोघाट का बकाया टारिंग का कार्य जल्द पूरा कर दिया जाएगा।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment