
जीत लिया सत्ता का सेमीफाइनल शिमला| सत्ताके सेमीफाइनल में भाजपा ने जीत हासिल की है। इसमें पार्टी ने जीत हासिल कर नगर निगम शिमला की राजनीति में इतिहास रचा है। कांग्रेस आैर माकपा दोनों पर ही शिमला में फैला पीलिया भारी पड़ा। पीलिया से हुई 32 लोगों की मौत पर राजनीति तो करते रहे, लेकिन चुनावों के समय लोगों को माकुल जवाब नहीं दे सके। इसका खामियाजा दोनों ही राजनीतिक दलों को नगर निगम के चुनावों में भुगतना पड़ा। राज्य सरकार पर लगातार ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे। सीएम आफिस से जुड़े लोगों के नाम भी भ्रष्टाचार के मामलों में सामने आए। भाजपा ने इसे भी मुद्दा बनाया। वहीं माकपा पर उनके मेयर आैर डिप्टी मेयर के विदेश दौरे आैर शहर में पानी की किल्लत पूरी तरह से भारी पड़ी। राजधानी के लोगों को पांच साल तक पानी की समस्या झेलनी पड़ी, राशनिंग पूरा साल चली। अभी तक शहर में पानी की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसका जवाब शहर की जनता ने चुनावों में दिया है। दूसरी तरफ भाजपा को 31 साल के लंबे इंतजार के बाद जीत मिली है। वह भी विधानसभा चुनाव 2017 से पांच महीने पहले। पार्टी का हर...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment