Show your support

Thursday, June 15, 2017

नोडल युवा क्लब के लिए तीन जुलाई तक करें आवेदन

सोलन | युुवासेवा एवं खेल विभाग ने नोडल युवा क्लब योजना के तहत युवा क्लबों युवा स्वयं सेवियों से आवेदन मांगे हैं। इस योजना के तहत प्रत्येक खंड से दो वर्ष के लिए नोडल क्लब और युवा स्वयं सेवी का चयन किया जाता है विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत जिला सोलन के सभी पांच खंडों से एक-एक युवा स्वयं सेवी और नोडल युवा मंडल का चयन वर्ष 2017-19 दो वर्षोंं के लिए किया जाना है। नोडल योजना में चयनित युवा क्लब को लगातार दो वर्षों तक 25 हजार रुपए का सांस्कृतिक /खेल सामग्री विभाग द्वारा दी जाती है। इसके साथ ही प्रत्येक खंड से एक स्वयंसेवी को दो वर्षों के लिए विभाग से निर्धारित तीन हजार रुपए मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। नोडल क्लब का चयन युवा क्लब द्वारा पिछले तीन वर्षों में की गई गतिविधियों के आधार पर किया जाएगा। नोडल क्लब के चयन के लिए पंजीकृत युवा क्लब अपने तीन वर्षों की गतिविधियों की रिपोर्ट और युवा स्वयं सेवी के चयन के लिए बायोडाटा मोबाइल नंबर सहित भर कर आवेदन किया जा सकता है। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम जमा दो होनी चाहिए। कंंप्यूटर का...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment