Show your support

Thursday, June 15, 2017

पांवटा साहिब में 18 को पहुंचेगी ओलिंपिक मशाल

पांवटा साहिब | ओलिंपिकमशाल 18 जून को सिरमौर जिला में प्रवेश करेगी। मशाल सोलन से होते हुए पांवटा साहिब में पहुंचेगी। पांवटा साहिब में मशाल के लिए स्वागत कार्यक्रम में स्कूली बच्चे एवं सामाजिक संस्थाएं भाग लेंगे। ओलिंपिक संघ के जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी ने बताया कि प्रदेश ओलिंपिक संघ की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश के जिलों में ओलिंपिक मशाल यात्रा की जा रही है। इस मशाल यात्रा में हर जिले में मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी अगुवाई ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष एवं सांसद हमीरपुर अनुराग ठाकुर कर रहे हैं। सुखराम चौधरी ने बताया कि मैराथन में भाग लेने के लिए सभी का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे जाएंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment