Show your support

Thursday, June 15, 2017

कैंप में कैडेट्स ने सीखी फायरिंग, कल से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

कुनिहार | चितकारायूनिवर्सिटी बरोटीवाला में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैंप में जिला सोलन के विभिन्न स्कूलों से 490 कैडेट भाग ले रहे हैं। पहले प्रदेश छात्र बैच एनसीसी सोलन के कमांडिंग ऑफिसर जेबीएस थापा ने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों को ड्रिल फायरिंग, स्पोट‌्र्स कल्चर एक्टिविटी की प्रतियोगिता कराई जा रही हंै। कैंप 19 जून तक चलेगा। इसमें 290 लड़के 200 लड़कियां भाग ले रही हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के एनसीसी ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि 16 17 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेताओं को 18 जून को पुरस्कृत किया जाएगा।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment