Show your support

Sunday, June 18, 2017

कुल्लू महाविद्यालय करवाएगा बीवाक की डिग्री : डॉ. नंद लाल शर्मा

कुल्लू | राजकीयमहाविद्यालय कुल्लू में अब विद्यार्थी बीवाक की डिग्री के लिए पढ़ाई कर सकेंगे। कुल्लू बीवाक की तीन वर्ष की डिग्री की सुविधा उपलब्ध है। बेच्युला इन वोकेशनल कोर्स के लिए महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत ट्रैवल एवं हास्पिटेलिटी और रिटेल मैनेजमेंट के कोर्स करवाए जाएंगे। दोनों कोर्स के लिए कुल्लू में 40-40 सीटें हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार की रिजर्वेशन नीति के अनुसार इन सीटों को भरा जाएगा। कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्या डाॅ. नंद लाल शर्मा ने बताया कि जिन बच्चों ने दस जमा दो कक्षा तक वोकेशनल सब्जेक्ट पढ़े हैं मैरिट बनाते समय 10 प्रतिशत अधिमान दिया जाएगा। जिन बच्चों के परिजनों की आय दो लाख रुपए वार्षिक से कम है उन्हें कौशल विकास भत्ते का भी प्रावधान रहेगा।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment